हरिद्वार उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया मान, समाजसेवी मोहित नवानी बने अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महामंत्री,फैली खुशी की लहर

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

*अमित शाह और अजय मिश्रा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी | नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह*

 

हरिद्वार/नई दिल्ली, 2026 उत्तराखंड का गौरव एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी और युवा नेता *श्री मोहित नवानी जी* को *अमित शाह यूथ ब्रिगेड* का *राष्ट्रीय महामंत्री* नियुक्त किया गया है। 

संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. शुक्ल जी* ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री *भारत सरकार माननीय श्री अमित शाह जी* एवं निर्वतमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री *श्री अजय मिश्रा जी* की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

*”युवा शक्ति को मिलेगी नई दिशा”*

डॉ. एस. के. शुक्ल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि श्री मोहित नवानी जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मठ, ऊर्जावान और समर्पित युवा नेता हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव और जनसंपर्क संगठन को नई ऊंचाई देगा। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे देशभर में अमित शाह यूथ ब्रिगेड को और अधिक मजबूत करें और केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

*नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

मोहित नवानी की राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। अमित शाह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरिद्वार के एक बेटे को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से संगठन को जमीन पर और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री *श्री मोहित नवानी* ने इस सम्मान के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. शुक्ल जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और श्री अजय मिश्रा जी का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य है कि मोदी सरकार की हर योजना हर गरीब तक पहुंचे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जाए। अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम यूथ ब्रिगेड को देश का सबसे मजबूत युवा संगठन बनाएंगे।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरिद्वार से मोहित नवानी जैसे युवा चेहरे को राष्ट्रीय पटल पर जगह मिलने से उत्तराखंड में भाजपा और सहयोगी संगठनों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.