संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ संरक्षक महामंलेशवर स्वामी डाॅ.संतोषानांद महाराज के कर कमलो से फीता काटकर किया गया
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय प्रांगण नहर पटरी पर आयोजित होने वाले कांवड प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का शुभारंभ संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के संरक्षक अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के महामंलेशवर परमपूज्य स्वामी डाॅ . संतोषानांद महाराज जी के कर कमलो से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दिल्ली यू .पी. बार्डर कांवड सेवा समिति के संरक्षक आदरणीय गोपाल चंद्र मित्तल संकल्प ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी जी, सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहकोषाध्यक्ष संगीता बंसल, मंत्री माया देवी, कार्यक्रम के संयोजक सचिन चौधरी, वरिष्ठ सदस्य श्याम चरण शुक्ल, अंशुल देव व सदस्य आशा मंडल तथा अन्य उपस्थित रहे।
महराज जी ने भोलो का चंदन लगाकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
गोपाल चंद्र मित्तल व मनोज दि्वेदी जी ने महराज जी को शाल पहनाकर व संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा तथा टीम संकल्प की मातृ शक्ति ने पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर महराज जी ने संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सेवा हम किसी रूप में भी कर सकते हैं तन से मन से धन से इस पुनीत कार्य में सभी अपनी सहभागिता करें एवं भोलो की सेवा में कुछ समय अवश्य दें।
रानीपुर विधानसभा के माननीय विधायक भाई आदेश चौहान जी शिविर पंहुच कर चंदन लगाकर व माला पहनाकर भोलो का स्वागत किया तथा प्रथम दिवस का भोलो की सेवा की।इस अवसर पर उन्होंने संकल्प टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि संकल्प टीम हमेशा समाज कार्य में अग्रणी रहती है और पवित्र श्रावण मास में भोलो की सेवा कर हजारों श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा करना बहुत ही नेक कार्य है।
माननीय विधायक जी का सम्मान संस्था के सचिव तरुण कुमार शुक्ल व सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी ने किया ।
प्रथम दिवस की सेवा मे संस्था के मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र शुक्ल, संतोष झा, रोहित मिश्रा ने सहयोग किया।
सभी गणमान्य अतिथि जनों तथा टीम दिल्ली यू.पी. कांवड सेवा समिति व टीम संकल्प का ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल जी ने धन्यावाद व आभार व्यक्त किया।
 

