38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए योगेश कुमार, 31 जुलाई को विदाई समारोह आयोजित हुआ

विज्ञापन

 *हरिद्वार डाक विभाग के कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई | माँ भगवती जागरण का भी हुआ आयोजन* 

*हरिद्वार, 2026:* परमपिता की असीम अनुकम्पा और जनसेवा के संकल्प के साथ *भारतीय डाक विभाग, हरिद्वार* में 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले *योगेश कुमार जी* 31 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को अपने पद सेवानिवृत्त हुए 

 

1988 में डाक विभाग में अपनी सेवा शुरू करने वाले योगेश कुमार जी ने अपनी पूरी सेवा अवधि में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता से हजारों लोगों का भरोसा जीता। डाक सेवा को घर-घर तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

सेवानिवृत्ति के इस शुभ अवसर पर *31 जुलाई 2026, शुक्रवार को शहनाई पैलेस* में *”माँ भगवती जागरण”* का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मित्रगण एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

*योगेश कुमार जी* ने कहा कि _”38 वर्षों की यह यात्रा मेरे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। डाक विभाग ने मुझे सेवा, समर्पण और मानवता का पाठ सिखाया। मैं विभाग के सभी अधिकारियों, साथियों और आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इतना मान-सम्मान दिया।”_

डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगेश कुमार जी के स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुशासन और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्यान सिंह श्रीमती बाला देवी श्रीमती अंकिता तीर्थपाल रवि योगेंद्र पाल रवि विजेंद्र नरेंद्र जगजीवन राम विशाल कुमार सचिन कुमार स्वर्गीय श्याम सिंह पूर्व डाक विभाग स्वर्गीय विद्यावती कुशल पाल सिंह ,पदम कुमार अशोक कुमार, सतीश कुमार नरेंद्र सेठी,योगेश कुमार, दीपक कटारिया, अंकित कटारिया, पंकज कटारिया, आदित्य कटारिया प्रकाश चंद बलबीर सिंह रणधीर सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.