संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के प्राथमिक उपचार शिविर में पहुंचीं मेयर किरण जैसल, रंजीता झा के कार्यों की सराहना
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार *भाजपा नेत्री एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित निशुल्क प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में *नगर निगम मेयर आदरणीया किरन जैसल जी* की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
 
मेयर के आगमन पर संकल्प परिवार द्वारा उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मेयर किरण जैसल के हाथो शिविर में आए कांवड़ियों चंदन लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मेयर जी ने प्राथमिक उपचार शिविर मे , दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर *संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा* ने कहा कि _”संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आज के प्राथमिक उपचार शिविर में बड़ी संख्या में कावड़िये पहुंचे और इसका लाभ लिया। हमारा प्रयास है कि हर महीने ऐसे शिविर लगाकर आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।”_
उन्होंने आगे कहा _*मेयर आदरणीया किरन जैसल* के इस शिविर में आने से हमारे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से हम आने वाले समय में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और निशुल्क दवा वितरण जैसे और भी कार्यक्रम करेंगे। सेवा ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है।”_
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि *नगर निगम मेयर आदरणीया किरन जैसल* ने ट्रस्ट के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।
मेयर ने कहा _”मैं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट और उसकी संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी को इस नेक कार्य के लिए हृदय से बधाई देती हूं। आज के समय में जब लोग स्वार्थ में लिप्त हैं, ऐसे में रंजीता जी और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है। ऐसे प्राथमिक उपचार शिविर आम जनता के लिए संजीवनी का काम करते हैं।”_
उन्होंने कहा _”नगर निगम भी ऐसे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर हर संभव सहयोग करेगा। मेरा मानना है कि सरकार और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर काम करें तो ही स्वस्थ और स्वच्छ हरिद्वार का सपना साकार हो सकता है।”_
इस अवसर पर संयोजक सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी , सहसचिव चारु शुक्ला , सहकोषाध्यक्ष संगीता वंसल, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी, मंत्री माया देवी,पवन सिंह सपरिवार, बहदराबाद हनुमान मंदिर पुजारी, आशा मंडल, रोहित मिश्र, व अन्य मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन के लिए *संकल्प परिवार* की तरफ से संकल्प परमो धर्म ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुधा राठौर जी ने
मेयर किरण जैसल,चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और सभी सहयोगियों का आभार जताया
उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार और सामान्य रोगों की परामर्श निशुल्क दी गई। बड़ी संख्या में कावड़ महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में रंजीता झा ने कहा कि संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।

