महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज जी ने की संकल्प शिविर की सराहना, कहा “कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची शिव सेवा”
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 30 जुलाई से चल रहे कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर में महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी संतोषानंद महाराज का प्राथमिक चिकित्सा शिविर में आगमन हुआ। कांवड प्राथमिक उपचार शिविर के संयोजक सचिन चौधरी व सह संयोजक श्रीमती रीनू तोमर जी के संयोजन मे चल रहे शिविर मे टीम संकल्प द्वारा महाराज जी का माला व पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
 
इस अवसर पर ब्राह्मण जागृति संस्था के उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा व संस्थापक सदस्य श्री देवेन्द्र शर्मा ने महराज जी के साथ आये संत महात्माओं का पटका व माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
टीम संकल्प ने ब्राह्मण जागृति संस्था के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर *महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी संतोषानंद महाराज* ने कहा कि “कांवड़ियों की सेवा करना ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची सेवा है। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की टीम जिस निष्ठा और समर्पण से भोलों की सेवा कर रही है वह अत्यंत सराहनीय है। ऐसी सेवा से ही धर्म और मानवता जीवित रहती है। मैं टीम संकल्प को आशीर्वाद देता हूं कि वे इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहें।”
वहीं कांवड प्राथमिक उपचार शिविर के संयोजक सचिन चौधरी ने कहा कि “महाराज जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमारे लिए गर्व की बात है। 30 जुलाई से शुरू हुए इस शिविर में हमारा एकमात्र उद्देश्य कांवड़ियों की सेवा करना है। महाराज जी के वचनों से टीम संकल्प का मनोबल और बढ़ गया है। हम आगे भी इसी भाव से सेवा करते रहेगे। “महाराज जी के आगमन से पूरे शिविर में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
कांवड प्राथमिक उपचार शिविर की सहसंयोजक श्रीमती रीनू तोमर ने कहा कि टीम संकल्प के सभी कार्यकर्ता दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद भोले को प्राथमिक उपचार और सम्मान के साथ सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी भक्तों के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।”
इस अवसर पर संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा, सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सहसचिव श्री हरिनारायण त्रिपाठी, मंत्री श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, मंत्री श्रीमती माया देवी, कुं आशा मंडल, रोहित मिश्र व अन्य उपस्थित रही।
टीम संकल्प के प्राथमिक उपचार शिविर में गणमान्य जनों के आगमन का तांता लगा रहता है। सभी लोग सेवा व सहयोग कर टीम संकल्प का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
*हर हर महादेव।*

