16 August 2026

हरिद्वार में पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन-डी.एस.कोहली

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,हरिद्वार में पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अस्सी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री डी.एस. कोहली एवं श्री डी.पी. सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री विशाल गर्ग तथा रोटरी क्लब कल्याण के पदाधिकारी भी शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान सभी बच्चों को मिष्ठान एवं स्वादिष्ट नाश्ता वितरित किया गया। बच्चों के उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। अभिभावकों और अतिथियों ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजसेवियों एवं सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.