27 August 2026

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर ज्वालापुर में निकला चादरी जुलूस, देश की अमन-चैन की मांगी दुआ- शफी खान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

*हरिद्वार, 26 अगस्त।* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जन्मोत्सव *जश्ने ईद मिलादुन्नबी* ज्वालापुर में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

*अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी* के संयोजन में *मंडी का कुआं एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से गढ़ी वाले पीर तक* चादरी जुलूस निकाला गया। जुलूस में डीजे पर नाते पाक की धुनों और हाथों में तिरंगे झंडे लिए अकीदतमंद चल रहे थे। जुलूस का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और अकीदतमंदों ने फल, हलवा, खीर और मीठे चावल का लंगर वितरित किया।

इस दौरान *बाबा रोशन अली शाह दरगाह पर कलाम पाक की तिलावत व नाते पाक* पेश किए गए। सोसायटी के पदाधिकारियों एवं अकीदतमंदों ने देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।सभी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सोसायटी के *सदर हाजी शफी खान व सचिव राहील कुरैशी* ने संयुक्त रूप से कहा कि “पैगम्बर मोहम्मद साहब ने देश-दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया और सभी के पैगम्बर कहलाए। उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों की मदद की। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “पैगम्बर मोहम्मद साहब की सुन्नतों और इस्लाम की बुनियादी बातों पर अमल करें, झूठ और फरेब से बचें, एक दूसरे की मदद करें। यही सच्ची आशिकी-ए-रसूल है।”इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.