8 October 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

विज्ञापन

 

हरिद्वार। शिवालिक नगर के समस्त व्यापारी शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष श्री विभास सिन्हा के नेतृत्व में एकजुट होकर रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री आदेश चौहान के माध्यम से उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

 

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लेकर अपनी चिंता और समस्याएं रखीं, जिसके चलते आवासीय क्षेत्रों में संचालित दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग तथा तोड़ने की कार्रवाई का भय व्यापारियों में बना हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों की पूरी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्या का जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने रखना एक सकारात्मक पहल है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक श्री आदेश चौहान का व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा समाधान का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के व्यापारी एकजुट हैं और अपने अधिकारों एवं रोजी-रोटी की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.