9 October 2026

जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में मान्यवर कांशीराम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत रत्न की मांग- तीर्थपाल रवि

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार द्वारा जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बहुजन जननायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीर्थपाल रवि ने कहा कि कुछ वर्षों में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जैसे नेता पैदा नहीं हुए हैं, जिन्होंने अकेले अपने दम पर BAMCEF, DS-4 जैसे सामाजिक संगठन बनाकर, दलित और शोषित पिछड़े वर्ग के नौकरी करने वाले लोगों को इकट्ठा करके संगठन बनाया और उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने उन लोगों को इकट्ठा करके एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया और सैकड़ों वर्षों से दबे-कुचले शोषित वर्गों के लोगों के बीच में राजनीतिक सोच पैदा की। उन्होंने एक नारा दिया था “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” यह नारा लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में चार बार सरकार बनाई। कांशीराम जी के द्वारा ही लोगों में राजनीतिक सोच पैदा हुई। उनका जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा पड़ा है।

वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि ऐसे दूरदर्शी नेता को भारत रत्न दिया जाए।

इस अवसर पर श्याम सुंदर प्रधान मनोज कुमार धनकर, रकित वालिया, बीपीएस तेजयान, कदम सिंह बालियान,अक्षय नागपाल दीवान चंद बिजेंद्र कुमार डॉक्टर अनूप कुमार नितिनेश्वर विकास रोतला, रविंद्र राठौर, यशपाल, किशोर लांबा अजय दास महाराज डॉक्टर संदीप कुमार हरपाल मौर्य, पवनधनकर प्रवीण धनकर भंवरसिंह रामराज, संदीप कुमार कहीं साथी मौजूद रहे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.