13 October 2026

भेल हरिद्वार में एटक यूनियन की बैठक आयोजित, कई कर्मचारियों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार भेल हरिद्वार में एटक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन कार्यालय, लुम्बा-नागर मेमोरियल भवन में आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक एकता को मजबूत करने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर कई कर्मचारियों ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में यूनियन नेतृत्व ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी श्रमिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, सदस्यों का विश्वास और सामूहिक संघर्ष की भावना होती है। नए साथियों के संगठन से जुड़ने से एटक यूनियन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, न्यायसंगत वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा तथा कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों को लेकर संगठित प्रयास करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर श्रमिक एकता को मजबूत करें और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए साथियों में प्रमुख रूप से श्री नरेश सिंह, श्री नरेश नेगी (उपाध्यक्ष, सामुदायिक कार्यकारिणी), श्री सचिन राठी, नरेश सैनी, श्री बालेंद्र सिंह, श्री ऋषिपाल सिंह, रणबीर सिंह, श्याम कुमार, संजीत यादव, सोनेश्वर कुमार सोना, महिपाल सिंह तोमर, सुनील कुमार, रणवीर सिंह, रामचंद्र , डबल सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि अपने साथियों सहित शामिल रहे।

बैठक में भेल एटक के अध्यक्ष का. नईम खान, एटक सीएफएफपी के महामंत्री का. परमाल सिंह, एटक हीप के महामंत्री का. संदीप चौधरी, संरक्षक मनमोहन कुमार, वरिष्ठ नेता का. अजित सिंह, संतोष तिवारी, का. अमृत रंजन, सुभाष त्यागी, सौरभ त्यागी, सुनील कुमार चौहान, जितेन्द्र चहल, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, रवि राय, परमजीत सिंह, दिलीप कुमार साहू, गजेन्द्र कुमार, घनश्याम यादव, विनित कुमार, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, देवीप्रसाद कानूनगो, सतेंद्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, राजकुमार, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, मानस कुमार पांडा, भूषण मेहता, जितेन्द्र प्रसाद, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट सहित अनेक श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी साथियों ने श्रमिक एकता को मजबूत करने तथा कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन “इंकलाब जिंदाबाद” और “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.