अरुण चौहान बने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सोशल मीडिया
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व लोकसभा सहसंयोजक हरिद्वार सोशल मीडिया अरुण चौहान को महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
यह नियुक्ति उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिनव थापर द्वारा की गई है।
उल्लेखनीय है कि अरुण चौहान पूर्व में रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा सहसंयोजक हरिद्वार सोशल मीडिया के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अरुण चौहान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि हरिद्वार महानगर में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाए तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही महानगर स्तर पर सोशल मीडिया की एक मजबूत एवं सक्रिय कार्यकारिणी गठित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
अरुण चौहान की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



