पूर्व सैनिक विजय शंकर चौबे बने ऑल इंडिया एक्स-सर्विसमेन डेवलपमेंट काउंसिल के उत्तराखंड प्रदेश सचिव
हरिद्वार। ऑल इंडिया एक्स-सर्विसमेन डेवलपमेंट काउंसिल (AEDC) ने संगठनात्मक दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पूर्व सैनिक श्री विजय शंकर चौबे को उत्तराखंड प्रदेश का नया सचिव नियुक्त किया है।
काउंसिल द्वारा 5 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, श्री विजय शंकर चौबे को तत्काल प्रभाव से प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन की सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति एवं 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव विजय शंकर चौबे अब उत्तराखंड में संगठन की गतिविधियों, पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्र पाल शर्मा को रिपोर्ट करना होगा।
श्री चौबे की नियुक्ति से उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने तथा पूर्व सैनिकों के हितों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विजय शंकर चौबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सैनिकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 



