6 November 2026

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह- रंजीता झा

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

मीडिया सलाहकार एवं सह सलाहकारों को पटका पहनाकर किया सम्मानित, सामाजिक सरोकारों में मीडिया की भूमिका को बताया अहम

 

हरिद्वार। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की कार्यकारिणी के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ ही संस्था के मीडिया सलाहकार, सह सलाहकार एवं पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों तथा संस्था के सेवा कार्यों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने अतिथियों एवं पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज और संस्थाओं के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन संस्था के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार संतोष कुमार एवं राहुल राजा तथा सह सलाहकार प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र कुमार रावत और कमल अग्रवाल को संस्था का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में संस्था के सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सह सचिव श्रीमती चारु शुक्ला, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, मंत्री श्रीमती माया शर्मा, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा (डायरेक्टर, सर्व फार्मास्यूटिकल्स, सिडकुल), श्रीमती रीनू तोमर, सचिन चौधरी एवं श्रीमती गोल्डी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने सभी पत्रकारों, मीडिया सलाहकारों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सभी के निरंतर सहयोग और योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.