6 November 2026

एटक यूनियन भेल हरिद्वार में पाँच नए साथियों ने ली सदस्यता-नईम खान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

एटक की संघर्षशील कार्यशैली एवं मजदूर हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर यूनियन से जुड़े नए साथी

 

हरिद्वार। भेल हरिद्वार में एटक यूनियन के प्रति कर्मचारियों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में भेल के विभिन्न विभागों एवं ब्लॉकों में कार्यरत पाँच नए साथियों ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर यूनियन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

एटक यूनियन से जुड़ने वाले नए साथियों के नाम निम्नलिखित हैं – श्री रविन्द्र कुमार – गुणत्ता विभाग, श्री कृष्ण बैरागी – ब्लॉक-3, श्री सुनील कुमार – मेन प्लांट स्टोर, श्री रणबीर सिंह – ब्लॉक-6 श्री संदीप सैनी– एनटीएस

एटक यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा मजदूरों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी।

यूनियन ने कहा कि एटक हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और मजदूर एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

संगठन की मजबूती ही मजदूरों की असली ताकत है।

इस दौरान एटक के अध्यक्ष का. नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी , नरेश सिंह , विकास कुमार, , अजित सिंह, नरेश नेगी, घनश्याम यादव, अमृत रंजन, अशोक शर्मा, सचिन राठी, राजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार, तरुण डूडेजा, रविकान्त त्यागी, सचिन शर्मा, रवि राय, बालेंद्र सिंह, सैयद अहतशाम, विनित कुमार,ऋषिपाल सिंह, देवीप्रसाद कानूनगो, सतेंद्र कटारिया, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, भूषण मेहता, जितेन्द्र प्रसाद, रोहित सिंह, संकल्प त्यागी, अजय धीमान, आशीष यादव, बिन्नु त्यागी आदि सहित श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.