27 November 2026

संगठन, केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें-मनन दाणी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 27 नवंबर 2026 आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर जिले की सोशल मीडिया बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया मनन दाणी ने सोशल मीडिया पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए सोशल मीडिया की ताकत की उपयोगिता बताई। उन्होंने बूथों में निवास करने वाले प्रत्येक निवासी तक पहुंचने का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन, केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें।

 

प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक करुण दत्ता ने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मो का उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धि शेयर करने के लिए कहा।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमेशा सोशल मीडिया पर विरोधियों को कमेंट करते हुए संयमित शालिनता की भाषा का उपयोग करते हुए ही जवाब देना चाहिए एवं हमारे जनप्रतिनिधि के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को जनता तक पहुंचाएं।

 

जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सोशल मीडिया से शीघ्र जनता तक पहुंचाए व सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए बहुत ध्यान से करना चाहिए क्योंकि ये दोधारी तलवार की तरह है।

जिला प्रभारी सोशल मीडिया व उपाध्यक्ष निपेन्दर चौधरी ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है वो सोशल मीडिया के साथ साथ समर्पण और जन सेवा की भावना से कार्य करता है।

इस अवसर पर लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार झा ने बताया कि सोशल मीडिया एक तीव्र गति से काम करने वाला संचार का माध्यम है जो शीघ्रता से संदेशों को पहुंचाने का काम करता है और पार्टी के प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए इसको एक टूल की तरह उपयोग करना चाहिए। बैठक में सह संयोजक शिवम त्यागी, निर्मल सिंह, अनिल शर्मा, मोहित नेगी,अमित राज,गुडडु तिवारी,सतीश पंवार, सुशील चौहान,डां चित्रा भट्ट,रीना चौहान, अक्षय कुमार, संचित डागर,डा विरेन्द्र, शशी, अरविंद कुशवाहा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.