मन एक ऐसी जमीन है जहां आप जैसी मानसिकता के बीज बोएंगे आपको वैसा ही फल प्राप्त होगा-श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर)श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमा ध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज की परम कृपा अनुसार हनुमान शिव मंदिर सभापुर दिल्ली में बालाजी महाराज का दो दिवसीय बड़ा दरबार दिनांक 24 मार्च 2024 रविवार रात्रि 10:00 बजे से लगेगा अगले दिन 25 मार्च 2024 सोमवार रंग के बाद दोपहर 2:00 से लगेगा जिसमें परम पूज्य गुरुदेव 1008 परम विभूषित परम वंदनीय धर्म परायण श्याम सुंदर दास जी महाराज भक्तजनों की पुकार व अर्जियां सुनकर बालाजी महाराज के श्री चरणों से उनके कष्टो के निवारण हेतु श्री राम नाम की विभूति भक्तजनों को प्रसाद स्वरूप में देंगे जिससे उनके सभी कष्ट संताप रोग बालाजी महाराज की कृपा से हरे जाएंगे परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा मनुष्य का मन एक ऐसी जमीन है जहां आप जैसी मानसिकता का बीज बोएंगे आपको वैसा ही फल प्राप्त होगा सुख के लालच में ही नए दुखों का जन्म होता है कौन क्यों चला गया यह जरूरी नहीं क्या सीख कर गया यह जरूरी है इसलिए मनुष्य के जीवन में हरि का भजन होना जरूरी है हरि के भजन के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं 26 मार्च 2024 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर हरिद्वार में बालाजी का दरबार लगेगा उसमें पधारे सभी भक्तगणों को राम नाम की विभूति प्रसाद स्वरूप प्रदान की जाएगी।
 

