श्री लोकेश धाम आश्रम मे स्वामी दयानंद गिरी जी महाराज की तीसरी पावन पुण्यतिथि मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार) कनखल स्थित प्रसिद्ध श्री लोकेश धाम आश्रम में आश्रम के ब्रह्मलीन संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री दयानंद गिरी जी महाराज की तृतीय पवन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत परम पूज्य स्वामी सदा शिवानंद जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव ज्ञान त्याग और तपस्या की एक अखंड मूर्ति थे उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद भक्तजन अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया करते थे इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी दर्शनानंद गिरी जी महाराज ने कहा परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी जी ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे इस अवसर पर महामंडलेश्वर विष्णु तीर्थ जी महाराज ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.