भगवान के धाम और तीर्थ स्थलों के दर्शन मनुष्य के अंतर मन से विकारों को समाप्त कर मन में भव्यता का प्रकाश उदय करते हैं श्री मह॔त श्यामसुंदर दास महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

मनोज ठाकुर,हरिद्वार श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर के परमाध्यक्ष 1008 परम विभूषित श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने श्री मेहंदीपुर बालाजी में बालाजी के दर्शन करते हुए भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा भगवान के धाम में बड़ी शक्ति होती है वहां का वातावरण वहां की दिव्यता और भव्यता मनुष्य के मन में बसे विकारों को समाप्त कर उसके मन मंदिर में दिव्यता का प्रकाश उदयकर उसके जीवन को कल्याण की ओर अग्रसर करते हैं साथ ही गुरुजनों की महिमा इस संसार में बड़ी ही अपरम्पार है गुरु के दर्शन किसी तीर्थ से काम नहीं गुरु जन इस पृथ्वी लोक पर साक्षात चलते-फिरते तीरथ होते हैं उनके दर्शन मात्र से आपके घर और जीवन में मंगालता का उदय हो जाता है इसलिए हे भक्तजनों जहां भी सत्संग हो रहा हो जहां भी कीर्तन हो रहा हो जहां भी कथा हो रही हो उसे कुछ पल रुक कर सुनो और कभी भी अपने जीवन में किसी का उपवाहस मत उड़ाना क्योंकि जिसका आप उपवाहस कर रहे हैं वह छद्म भेष में कोई बड़ा विद्यवान या देव भी हो सकता है अज्ञानी से अज्ञानी व्यक्ति भी अपने मन मस्तिष्क में भव्यता तथा दिव्यता का प्रकाश रखता है इसलिए कभी भी किसी का आकलन अपने से काम नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्ञानी कभी अपने ज्ञान को हर किसी के सामने प्रदर्शित नहीं करता इसलिए गुरु के बताए मार्ग पर चलो कभी किसी का अहित मत करो भगवान हरि गुरुदेव पंडित राम गोपाल शर्मा अलवर वाले बाबा जी महाराज की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट संताप हर लेंगे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.