जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एवं घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा तीन जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम श्री विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।