10 October 2026

प्राचीन अवधूत मण्डल के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश का अवतरण दिवस स्नातन दिवस के रूप मे श्रीजी वाटिका मे धूम धाम से मनाया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार प्राचीन अवधूत मण्डल के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश का अवतरण दिवस स्नातन दिवस के रूप मे श्रीजी वाटिका मे धूम धाम से मनाया गया माँ गंगा रक्षा गंगा की अविरलता और हिमालय रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ

 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता संजीव चौधरी ने किया सभी अतिथि का स्वागत संजय गर्ग सुमित मेहता व मोहित अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की संत देश और दुनिया को मार्ग दर्शन करने का कार्य करते है और स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश का जीवन हमारे लिए प्रेरणा देने वाला है अपने जीवन की समाज और देश के लिए खपाने वाले रूपेन्द्र प्रकाश ने राम मन्दिर से लेकर रामसेतु की लड़ाई लड़ने तक एक योद्धा के रूप में कार्य किया है जिन्होंने कहा की आज एक युवा संत के रूप मे उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है समाज के हर वर्ग का व्यक्ति आज उनसे सीधा जुड़ा हुआ है और सब की सेवा ही रूपेन्द्र प्रकाश का उद्देश है
महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा की एक संत का जीवन समाज के लिए आदर्श होना चाहिए आज दुनिया भर के हिन्दू समाज के ख़िलाफ़ जो षड्यंत्र चल रहे है अब उसको समाप्त करने के लिए संतो और हिन्दू वीरो को आगे आना होगा उन्होंने कहा की मैं अपने बाल्य काल से ही संघ प्रचारक के रूप मे और फिर संत के रूप में अपने को माँ भारती के लिए समर्पित किया है और जब तक जीवन है एक एक बूँद खून की देश और धर्म के लिए समर्पित करूगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा रवीन्द्रपूरी ने कहा की रूपेन्द्र प्रकाश ने अवधूत मण्डल की प्राचीन धरोहर को और आगे बढ़ाने के कार्य किया है और अपने गुरु के दिखाए रास्ते पर चल कर धर्म और देश के लिए अनेक अच्छे कार्य किए है आज भी धर्म पर कही कोई हमला होता है तो रूपेन्द्र प्रकाश सब से आगे आगे दिखाए देते है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य महामण्डलेश्वर विशोकानन्द बाबा हठयोगी महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द ऋषिश्वरानन्द कपिलमुनि महामण्डलेश्वर भागवत सवरूप महंत दामोदर शरण महंत कमलेश्वरान्द महंत दिनेश दास रवि देव शास्त्री महामण्डलेश्वर प्रबोधनन्द गिरी प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार राज्यमंत्री कैलाश पंत राज्य मंत्री श्यामवीर सेनी महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल राज्य मंत्री विश्वास डाबर बद्रि केदार समिति एक अध्यक्ष अजेन्द्र अजय विभाग प्रांत प्रमुख विद्या भारती विजय पाल आरएसएस प्रचारक चिरंजीवी ज़िला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल जेल अधीक्षक मनोज आर्य विधायक संजय गुप्ता पूर्व विधायक राजा प्रणव सिंह ज़िला ज़िला महामंत्री आशु चौधरी आशुतोष शर्मा लव शर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना चतुर्वेदी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जितेन्द्र सिंह संजना शर्मा डॉ विशाल गर्ग हरजीत सिंह सचिन चाहल विशाल राणा नीरज सेनी गौरव भाटिया विश्वास सक्सेना जगदीश लाल पाहवा अरविन्द कुमार पुष्पेंद्र गुप्ता हीरा लाल आदि अनेक सामाजिक राजनीति हस्तियाँ उपस्तिथ रहे। 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.