गुरु भक्तों के कल्याणदाता होते हैं गुरु अपने ज्ञान के माध्यम से भक्तजनों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें धर्म कर्म के माध्यम से सत्य की राह दिखाते हैं-श्रीमहंत श्याम सुंदर दास

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार 10 अक्टूबर 2024 श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुण्ठ धाम के पीठाधीश्वर 1008 परम पूज्य श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने अपने श्री मुख से भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए कहा गुरु भक्तों के कल्याणदाता होते हैं गुरु अपने ज्ञान के माध्यम से भक्तजनों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें धर्म कर्म के माध्यम से सत्य की राह दिखाते हैं उनका मनुष्य जीवन सार्थक करने के लिए भजन सत्संग भंडारे आदि का आयोजन करा कर नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से उनका मार्गदर्शन करते हुए उनका लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं माता-पिता सिर्फ जन्म के साथी होते हैं लेकिन गुरु इस लोक में भी मनुष्य का जीवन सार्थक करते हैं और परलोक में भी उनके जीवन को धन्य कर देते हैं गुरु से बड़ा ना तो हमारा कोई मार्गदर्शन है और ना ही हमारा कोई हित चिंतक हैं परम पूज्य गुरुदेव पंडित राम गोपाल शर्मा अलवर वाले बाबा जी महाराज ने भी संपूर्ण जगत को कल्याण की राह दिखाई भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया उनके दुख दर्द कष्ट अपने तपोबल से दूर किये उन्हीं के बताये मार्ग पर चलते हुए बालाजी महाराज की कृपा से श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर हरिद्वार तथा हनुमान शिव मंदिर बालाजी मंदिर सभापुर दिल्ली निरंतर भक्त जनों की सेवा में लगा हुआ है धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को सत्य की राह दिखा रहा है इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए सभापुर में बालाजी का दरबार 12 व 13 अक्टूबर को लगेगा 14 अक्टूबर 2024 को 11:30 बजे से श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर जिला हरिद्वार में बालाजी का विशाल महा दरबार लगेगा जिन भक्तों को ऊपरी बांधा बना बनाया काम बिगड़ जाना किसी भी प्रकार की जटिल बीमारी चली आ रही हो या मन में किसी प्रकार की विकृति आ रही हो कोई भी जीवन की समस्या हो परम पूज्य श्री महंत 1008 श्याम सुंदर दास जी महाराज बालाजी महाराज के श्री चरणों से उनके दुख दर्द कष्ट दूर करने हेतु विभूति आशीर्वाद स्वरुप प्रदान करेंगे दरबार पूरी तरह निशुल्क चलेगा भक्तजनों के लिए भोजन प्रसाद भंडारे की व्यवस्था निशुल्क निरंतर चलती रहेगी बोलो परम पूज्य गुरुदेव पंडित राम गोपाल शर्मा जी महाराज अलवर वाले बाबा जी महाराज की जय हो परम पूज्य भगवान बालाजी महाराज की जय हो

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.