ए एन डी पब्लिक स्कूल हरिपुर में 3 अक्टूबर 2024 से श्री आद्यय शक्ति भगवती मां नवदुर्गा चतु: सहस्त्र हवन आत्मक याग सत्र: 11 अक्टूबर तक निरंतर संचालित है

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार 10 अक्टूबर 2024 को ए एन डी पब्लिक स्कूल हरिपुर में 3 अक्टूबर 2024 से श्री आद्यय शक्ति भगवती मां नवदुर्गा चतु: सहस्त्र हवन आत्मक याग सत्र: 11 अक्टूबर तक निरंतर संचालित है इस अवसर पर 10 अक्टूबर 2024 को आयोजित विशाल भंडारे के अवसर पर बोलते हुऐ जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज ने कहा इस प्रकार के दिव्य आयोजन संपूर्ण देश में खुशहाली सुख समृद्धि प्रदान करते हैं विश्व में शांति की स्थापना करते हैं संत महापुरुष ऋषि मुनियों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्य जगत कल्याण की भावना से निहित होते हैं इस अवसर पर बोलते हुए नृसिंह धाम के श्री महंत राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संंताप हर लेते हैं जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करते हैं मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं संत महापुरुष गुरुजनों का सानिध्य भक्तों के लिये अति कल्याणकारी होता है परम पूज्य गुरुदेव जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्या दास जी महाराज जगत को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले एक परम तपस्वी ज्ञान मूर्ति विद्यवान संत है ऐसे सतगुरु के चरणों में बार-बार दंडवत प्रणाम इस अवसर पर साध्वी वैष्णवी जय श्री साध्वी श्री विजयलक्ष्मी कोतवाल रामदास महाराज भी उपस्थित थे हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रम अखाड़ों से पधारे संत महापुरुषों के आशीर्वचन भक्तजनों ने सुनकर अपना जीवन धन्य किया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.