हरिपुर स्थित जगदीश कृपा कुटीर में प्रथम निर्वाण दिवस पूज्य गुरुदेव संत श्री कन्हैया लाल महाराज की परम कृपा,भक्तजनों द्वारा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार 12 नवंबर 2024 को हरिपुर स्थित जगदीश कृपा कुटीर गली नंबर 5 में प्रथम निर्वाण दिवस परम पूज्य गुरुदेव संत श्री कन्हैया लाल जी महाराज की परम कृपा अनुसार भक्तजनों द्वारा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी माया देवी महाराज ने कहा गुरुजनों का सानिध्य बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है गुरु ही इस पृथ्वी लोक पर भक्तों के तारण हार है तथा धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथ दर्शक है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा जो भक्त गुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं उनका सदैव कल्याण होता है गुरु भजन कीर्तन धर्म कर्म के माध्यम से हमारा लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज साध्वी सुधा योगी महाराज रमा योगी महाराज भक्ति अनिल कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे
 

