18 August 2026

ज्वालापुर पुलिस द्वारा 02 मोबाइल फोन झपट्टामारो को चंद घंटों में किया गया गिरफतार

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर दिनांक 17/11/2024,वादी भावेश कुमार पुत्र प्रमोद झा निवासी गली नंबर 10अमर कॉलोनी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर दो अज्ञात चोरों द्वारा वादी के भांजे से मोबाइल छीन कर ले जाने की संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा पर संख्या 826/24 धारा 304(4) BNS पंजीकृत किया गया।

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल अभियुक्त गण की गिरफ्तारी/अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीमें गठित की गई टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर कड़ी सुराग रसी पता रसी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की आस पास/थाना क्षेत्र में चैंकिंग की गई।
दिनांक 16/11/2024 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1-साहिल पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला मैदान निकट मंडी का कुआं कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 2-अतहर पुत्र नूर हसन निवासी उपरोक्त को मय चोरी के मोबाइल के साथ नहर पटरी रेगुलेट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई।

दौराने पूछताछ अभियुक्त गणो द्वारा बताया हम दोनों लोग आपस में पड़ोसी हैं सिडकुल में कंपनी में काम करते हैं हम लोग सूखा नशा करते हैं नशा पूरा करने के लिए मोबाइल फोन/छोटी मोटी चोरी करते हैं

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-साहिल पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला मैदानियन निकट मंडी का कुआं कोतवाली ज्वालापुर जनता हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
शैक्षिक योग्यता-5th
2-अतहर पुत्र नूरा हसन निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
शैक्षिक योग्यता-हस्ताक्षर करना आते हैं पढ़ाई नहीं की है

बरामदगी 01अदद मोबाइल फोन oppo

पुलिस टीम
1-अ0उ0नि0 प्रताप दत्त शर्मा
2-का0261 अंकुर चौधरी
3-का0923 बृजमोहन
4-का01412 अर्जुन चौहान
5-का01427 रवि चौहान

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.