निर्दलीय प्रत्याशी सोनी राय ने घर-घर जाकर व सभाओ के माध्यम से किया चुनाव प्रचार,जनता से मांगा वोट के रूप मे आशीर्वाद

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सोनी राय ने जैस-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वही उन्होने अपने समर्थको के साथ अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।वह वार्डो मे घर-घर जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रही है।निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी सोनी राय ने अपने समर्थको के साथ चुनाव प्रचार मे तेजी लाते हुए नवोदय नगर मे जाकर युवाओ महिलाओ बुजुर्गो से अपने चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर पर मोहर लगाकर उन्हे विजयी बनाने की अपील कर रही है।इस अवसर पर उन्हे जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है इस दौरान सोनी राय ने कहा कि वह जनता की सेवा मे हर समय तत्पर है इस चुनाव मे जीत हासिल करने पर वह शिवालिक नगर पालिका रानीपुर का चहुंमुखी विकास करेंगी। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्र के विभिन्न वार्डो मे जनसंपर्क किया और अनेक निर्दलीय प्रत्याशियो का समर्थन प्राप्त किया जिससे जनता भी उन पर विश्वास करती नजर आ रही है। इस अवसर पर उनके साथ सैकडो कार्यकर्ता महिलाए पुरुष उपस्थित हुए।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.