जनसंपर्क मैं गूंजा नारा महेश प्रताप सिंह अध्यक्ष हमारा।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में चुनाव का माहौल दिलचस्प होता जा रहा है।जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे राणा महेश प्रताप सिंह का काफिला दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही वाक्य उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी की जनसभा में देखने को मिला। आमजन और कार्यकर्ताओं का इतना संख्या में इकट्ठा होना किस और इशारा करता है। यह तो स्पष्ट है की चुनाव के इन दिनों में खुलकर मिल रहा जनसमर्थन इस बात की ओर इशारा करता है की जनता अपना मन बना चुकी है। दिन भर चले कार्यकर्मों में लोगों से जहां-जहां भी जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलने का मौका मिला एक ही बात सामने निकल कर आई स्थानीय लोगों ने बोला राणा जी हमें पिछले 5 साल में क्षेत्र की टूटी हुई सड़के, गंद से भारी हुई नालियां, उजड़े हुए पार्क, बंदरों व आवारा पशुओं का आतंक और क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है, शुद्ध पानी के पीने की व्यवस्था तक नहीं है क्षेत्र में। राणा महेश प्रताप सिंह ने हर मंच के माध्यम से अपने संबोधन में कहां की मैं इतने दिनों से क्षेत्र में घूम रहा हूं। आप जो मुझे बातें बता रहे हैं यह मेरे लिए नई नहीं है। मैं हैरान हूं कि हर जगह ऐसे ही समस्याओं की लाइन लगी पड़ी है, लेकिन आपका बेटा व भाई यह आपसे वादा करता है मेरे अध्यक्ष बनते ही यह सारे काम प्राथमिकता पर करवा कर दूंगा। आपको किसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मैं खुद आकर आपकी समस्या पूछ लिया करूंगा और ऐसे ही गली-गली आकर आपकी समस्याओं को जान लूंगा उनका समाधान करवाऊंगा। वही दोपहर बाद सुप्रसिद्ध लोकगीत कर उत्तराखंड रतन श्री नरेंद्र सिंह नेगी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और अपने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुए इशारे इशारे में बता दिया कि भ्रष्टाचारियों से दूर रहो और अपने क्षेत्र व अपने बच्चों का विकास चाहते हो तो इमानदार चेहरे का समर्थन करो उसे अपने क्षेत्र का अध्यक्ष बनाओ। राणा महेश प्रताप सिंह जैसा सेवक आपके पूरे उत्तराखंड में नहीं मिलेगा। हजारों के हिसाब से संख्या में आए लोगों ने इस बात को बड़े ध्यान से सुना। गायक नेगी द्वारा नवोदय नगर पुराना फिर बाजार में जो ये कार्यक्रम किया गया उसमें उमड़ा जन सैलाब इस बात की और इशारा कर रहा है की पब्लिक का रुझान सिर्फ और सिर्फ राणा महेश प्रताप सिंह की ओर है।
 

