श्री तुलाराम गोपालदास मित्तल सरस्वती शिशु मंन्दिर मायापुर हरिद्वार में शिशु नगरी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 11.02.2025 दिन मंगलवार को श्री तुलाराम गोपालदास मित्तल सरस्वती शिशु मंन्दिर मायापुर हरिद्वार में शिशु नगरी के कार्यक्रम का आयोजन माँ सरस्वती के समक्ष विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डा० विजयपाल सिंह जी एवं पुलिस विभाग(LIU) से प्रशासनिक पद से सेवानिवृत अधिकारी “सुनीता वर्मा जी के संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।
कार्यक्रम में शिशु वाटिका से सम्बन्धित अनेक रंगारंग कार्यक्रम शिशुओं द्वारा प्रस्तुत किए गये विद्या भारती के मा0प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल सिंह जी ने शिशु वाटिका से सम्बंधित पूर्ण पाठ्यक्रम को समझाते हुए कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में शिशुओं का पंचकोषात्मक विकास करना है। कार्यक्रम में सुनीता वर्मा जी ने भी प्रशंसनीय विचार प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री करनेश कुमार सैनी जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है कहते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं रानीपुर से प्रधानाचार्य श्री कमल सिंह रावत जी एवं बौंगला के प्रधानाचार्य श्री अमित जी भी सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का संचालन भरोशानन्द डबराल ने किया।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.