हरिद्वार के लोकप्रिय नगर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संत रविदास का लिया आशीर्वाद-श्यामल दबौड़िए
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,परम पूज्य संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज जी की 648वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार मे सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तो का जनसैलाब उमड रहा है।
संत शिरोमणी रविदास महाराज की जयन्ती के शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नगर विधायक मदन कौशिक ने मौ.कडच्छ रविदास मंदिर मे संत रविदास की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया।
 
इस अवसर पर मां.मदन कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज ने समाज से जात-पात उंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया उन्होने कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज महान संत,समाज सुधारक,विद्वान थे संत रविदास महाराज ने जीवन पर्यन्त छुआछूत जैसी कुरीतियो का विरोध करते हुए समाज मे फैली तमाम बुराइयो के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई और उन कुरीतियो के खिलाफ निरन्तर कार्य किए।उन्होने कहा कि उनका जन्म ऐसे विकट समय मे हुआ था जब समाज मे घोर अंधविश्वास, कुप्रथाओ,अन्याय और अत्याचार का बोलबाला था धार्मिक कट्टपंथता चरम पर थी और मानवता कराह रही थी।उन्होंने सभी लोगो से रविदास के बताए गए पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।
श्री गुरु रविदास लीला समिति द्वारा भक्तो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या मे युवाओ बच्चो महिलाओ बुजुर्गो ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविप्रकाश संयोजक,अशोक हरदयाल सह संयोजक, श्यामल दबौड़िए अध्यक्ष,शिव पाल रवि उपाध्यक्ष, योगेंद्र पाल रवि महामंत्री,राजन कुमार कोषाध्यक्ष,मेहरचंद दास,किरण पाल आडीटर,महेन्द्र पाल,जयन्ति भूषण,विनोद कुमार, सतीश कुमार,राजेन्द्र लाम्बा,संदीप कुमार,प्रवेश कुमार,टेकचंद,महिपाल,कमाल सिंह,गोपाल सिंह, विजय पाल सिंह,रक्षक लाम्बा,पवन दबौड़िए,अजय मुखिया,अरविन्द नौटियाल, अमरदीप,योगेश, रमेश,अभिषेक,दीपांशु,लोकेश, दुष्यंत,मौ.सलीम आदि उपस्थित रहें।

