गुरु भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं श्री महंत ज्ञान देव महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 23 फरवरी 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद )सन्यास रोड कनखल स्थित श्री निर्मल सच्चिदानन्द आश्रम में भक्तजनों द्वारा विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए निर्मल पंचायती अखाड़े के श्री महंत परम पूज्य ज्ञान देव महाराज ने कहा सतगुरु धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं जो भक्त गुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं उनका सदैव कल्याण होता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री भोला जी ने कहा इस पृथ्वी लोक पर गुरुजन साक्षात ज्ञान की गंगा है जो सच्चे मन से गुरु की शरणागत होता है वह भवसागर पार हो जाते है इस अवसर पर कोतवाल रमेशानन्द देहरादून बाबा रितिक शर्मा सहित हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आए संत महापुरुष उपस्थित थे
 

