सेवा भारती उत्तराखंड द्वारा रुडकी मे स्वरोजगार कार्यालय खोलकर युवतियो/महिलाओ को सैनिटरी नैपकिन बनाने व इस्तेमाल होने वाले उपकरणो का प्रशिक्षण दिया गया-सुमन पन्त
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक 23 फरवरी 2025 को सेवा भारती उत्तराखंड द्वारा गाधारोना,लंढोरा रुड़की में प्रांतीय टोली के मार्गदर्शन में नया स्वरोजगार केंद्र खोला गया ,जिसमें युवतियों /महिलाओं आत्मनिर्भरता के प्रयासों की दिशा में सैनिटरी नेपकिन बनाने का और इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। उम्मीद है यह केंद्र हरिद्वार, बागेश्वर, उधमसिंह नगर में पूर्व से चल रहे केंद्रों की तरह सफल रहेगा। साथ ही लंढौरा क्षेत्र में पूर्व से संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली बहनों को उनके प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
 
इस अवसर पर सेवाभारती प्रांत उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता भट्ट बहन के साथ प्रांत संरक्षक सुभाष हंस भाईसाहब, श्रीमती सुधा टोंक, श्रीमती सुमन पंत के साथ जिले से श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती रजनी गोयल,वीरेंद्र कुमार गर्ग, प्रवीण सब्बरवाल अनिल गोयल सहित सेवाभारती रुड़की के अनेक कार्यकर्ता बंधु· भगिनियों की उपस्थिति रही।

