शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती सुंदरता व्यक्ति के कर्म और विचारों में होती है महंत जगजीत सिंह महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा हरिद्वार की आम सभा की बैठक निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल के सभागार में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित निर्मल संतपुरा के श्री महंत परम पूज्य संत श्री जगजीत सिंह जी महाराज ने कहा मनुष्य के मन की मधुरता और मधुर वचनों से सारे जग को जीता जा सकता है शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती सुंदरता होती है मनुष्य की वाणी में मनुष्य के संस्कारों में उसके विचारों में उसके व्यवहार में और उसके चरित्र में जिसके जीवन में यह सब है वही इंसान दुनिया का सबसे सुंदर शख्स है इस अवसर पर संगठन आत्मक अनेकों मुद्दों पर चर्चा की गई इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष श्री संजय आर्य ने कहा हमारा संगठन पत्रकार हितों के लियें निरंतर संघर्षरत है संगठन 25 वर्षों से हरिद्वार ही नहीं संपूर्ण उत्तराखंड में पत्रकार हितों के लियें निरंतर कार्य कर रहा है शीघ्र ही हरिद्वार में संगठन एक विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया इस अवसर पर श्री रजनीकांत शुक्ला श्री अविक्षित रमन श्री महेश पारीक श्री संजय रावल श्री राजीव तुम्बडिया श्री बालकृष्ण शर्मा मनोज सेठी कमल अग्रवाल देवेश परवीन कश्यप ठाकुर मनोजानंद सहित कई दर्जन पत्रकार उपस्थित थे सभी का माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया निर्मल संतपुरा के श्री महंत संत जगजीत सिंह जी महाराज ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
 

