19 August 2026

इंसान के गुण और गुनाह दोनों की कीमत होती है महंत ज्ञानानन्द महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 18 मार्च 2025 भूपतवाला स्थित श्री राम निकेतन आश्रम में भक्तजनों के बीच अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के महंत ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा इंसान के गुण और गुनाह दोनों की कीमत होती है फर्क सिर्फ इतना है की गुण की कीमत मिलती है और गुनाह की कीमत चुकानी पड़ती है इसलिये अपने जीवन में राम नाम का गुण धारण करो और इस जीवन को धन्य कर लो आपका जीवन विकारों तथा गुनाह नाम की सजा से दूर रहेगा क्योंकि आपके जीवन में राम नाम का रस बह रहा होगा जिसके मन में भगवान राम की आराधना बस्ती हो उसके जीवन का गुनाहों से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं होता राम नाम के रस में जो डूब गया वह भवसागर पार हो गया राम नाम का भजन मनुष्य के जीवन में होने का मतलब है उसके जन्मों जन्म के पुण्यों का उदय हो गया है विशेष रिपोर्टिंग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की कलम से

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.