19 August 2026

ब्रह्मपुरी में बिजली के खम्भे को लेकर विवाद की स्थिति माया कश्यप ने की खम्बा हटाने की मांग

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 19 मार्च 2025 (रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार) मां मनसा देवी रोड पर श्रीमती माया कश्यप पत्नी श्री राजकुमार कश्यप के घर के सामने बिजली का खम्बा लगाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है सामने की तरफ वह बरसाती नाला है जो पिछले वर्ष बरसात के दौरान उफान भरकर चला था तथा काशीपुर के सभी नीचे के भाग में एक-एक मंजिल पानी से भर गई थी ऐसी स्थिति में अगर किसी के घर के समीप बिजली का

 

खम्बा होता है तो वह ऐसी स्थिति में करंट का कारण होने से किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है श्रीमती माया कश्यप ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग से घर के पास से खंबा दूर लगाने की मांग की है तथा एक प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके घर के सामने से खंबा दूर किया जाये ताकि आसपास में कोई घटना घटित न हो पाये पूर्व में यह खंबा किसी दूसरे पड़ोसी के घर के समीप था विद्युत विभाग ने जबरन माया कश्यप के घर के बाहर खंबा गाढ़ दिया जिसको लेकर विरोध है

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.