21 August 2026

पार्षद डॉक्टर मंसूर ने छात्रों को समझाया शिक्षा का महत्व।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

रिपोर्टर असद खान,सहारनपुर दिनांक 20/03/2025 को मदरसा मौहम्मदिया मोहल्ला पठानवाला सडक दुधली मे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल महासचिव श्री आरिक मलिक वे वार्ड 05 के पार्षद डॉक्टर मंसूर ने बच्चो को परिक्षा परिणाम वितरित किया गया व प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

 इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल महासचिव श्री आरिक मलिक ने बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के महत्व की बाते बताई और सभी बच्चो को पास होने पर बहुत सारी शुभकामनाएँ मुबारकबाद दी। उन्होंने छात्रों से कहा आप ही देश का आने वाले भविष्य है ऐसे ही जमकर लग्न से पढ़ाई करे और अपने सपनों को साकार करते हुए डॉक्टर इंजीनियर वकील अधिकारी आदि बनकर देश की सेवा करें।

वार्ड 05 के पार्षद डॉक्टर मंसूर ने छात्रों को पास होने पर मुबारकबाद देते हुए छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुवे कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए शिक्षा का अहम योगदान है आप शिक्षा का साथ ना छोड़े जीवन में शिक्षा ग्रहण करते रहें फिर शिक्षा आपको मुकम्मल इंसान बना देगी जो आपको जीवन में हर कदम काम आएगी। 

मदरसा मोहम्मदिया के प्रधानाचार्य डा० नौशाद अहमद नवाब रिफाकत व समस्त शिक्षको ने बच्चो के अन्दर मेहनत लगन, ईमानदारी और कठोर परिश्रम सत्यनिष्ठता और पढ़ाई को टाईम टेबल बनाकर पढने के लिए प्रेरित किया उनके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल महासचिव श्री आरिक मलिक वे वार्ड 05 के पार्षद डॉक्टर मंसूर ने पुरस्कार देकर बच्चो को सम्मानित किया। 

जिसमे कक्षा नर्सरी में प्रथम स्थान जुबैर द्वितीय स्थान माहीन वे सदफ तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा अल.के.जी.में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान वे तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा यू.के.जी में प्रथम स्थान शान द्वितीय स्थान उमेर वे शाकिब तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा 1 में प्रथम स्थान आलिया द्वितीय स्थान अफसा वे नरगिश तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा 2 में प्रथम स्थान अहमद द्वितीय स्थान सदियाल वे नाबिया तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा 3 में प्रथम स्थान जिया द्वितीय स्थान वासिफ वे मरियम तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा 4 में प्रथम स्थान आयशा द्वितीय स्थान अलीशा वे अदीबा तृतीय स्थान पर रही

कक्षा 5 में प्रथम स्थान सलीम द्वितीय स्थान जिया वे सना तृतीय स्थान

कक्षा 6 में प्रथम स्थान अर्जुन द्वितीय स्थान आयशा वे मयंक तृतीय स्थान रहे।

कक्षा 7 में प्रथम स्थान नवाब द्वितीय स्थान सायरा वे सानिया तृतीय स्थान रहे।

कक्षा 8 में प्रथम स्थान उजमा, द्वितीय स्थान मरियम, वे नाजिया तृतीय स्थान सबसे ज्यादा अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य डा. नौशाद अहमद, प्रधानाचार्य नवाब रिफाकत, शिक्षका आयशा, हेड मास्टर सवी सिंह, शिक्षका सादिया शिक्षका श्रीमति कविता सैनी, श्रीमति शिवानी कश्यप, कु० आयशा प्रवीन, कु० रुपाली तथा इन्तेजाम अली, मौ० मुकीम, मौ. राशिद, मौ० मुर्सलीन, मौ० आबिद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.