डॉ.भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति के सदस्यो ने की निर्धन जरूरमंद असहाय बच्चो की मदद-त्रिलोक सिंह
सम्पादक प्रमोद कुमार
 
हरिद्वार डॉ.भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति.के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, सचिव सचिन राजपूत व उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी त्रिलोक सिंह ने मौ.कडच्छ निवासी स्व.देशराज व स्व.नीलम के बच्चो कार्तिक प्रियांशु जानवी की दशा को देखते हुए उन्हे अपनी ओर से खाने आदि हेतु सामान दिया इस अवसर पर त्रिलोक सिंह ने कहा कि हमे ऐसे बच्चो की बढ़-चढ़कर मदद करनी चाहिए उन्होने समाज के सभी व्यक्तियो से अपील की है कि ऐसे बच्चो की ज्यादा से ज्यादा मदद कर पुण्य के भागी बने।आपको बताते चले कि सबसे पहले इन बच्चो की माता नीलम की मृत्यु हो गई थी उसके बाद बाबा महेन्द्र सिंह,पिता देशराज, दादी संतोष की अभी कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी अब यह तीनो बच्चे अनाथ हो गए है।अब इन बच्चो की जिम्मेदारी उनकी बुआ माला पत्नी टीटू निवासी सलेमपुर ने ली है जो अब उनके साथ ही रह रहे है इन बच्चो का पालन-पोषण इन्ही के सानिध्य से किया जा रहा है।इस अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ,सचिन राजपूत सचिव आदि भी उपस्थित रहे।

