20 August 2026

जब समय अपनी दिशा बदलता है तो वह सब कुछ बदल देता है जज भी वकील लियें फिरते हैं भगवान सबको आईना दिखा देते हैं महामण्डलेश्वर संजय गिरी महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 27 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) कांगड़ी स्थित सद्गुरु आश्रम में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा वक्त जब पलटता है तो वह उस इंसान को भी आईना दिखा देता है जिसके सामने सारे दिन वकीलों की भीड़ लगती है और उसे अपना किस्सा सुनाते हैं केश सुनाते हैं जज सुनते हैं सुनते ही चले जाते हैं तारीख पर तारीख लगाते यह दौर जीवन भर चलता रहता है लेकिन वक्त जब पलटी मारता है तो जिस जज के सामने सदैव वकीलों की भीड़ लगी रहती है एक दिन अपने बचाव के लियें उसे भी वकील लेकर घूमना पड़ता है यह वक्त सबको आईना दिखा देता है ईश्वर और प्रकृति कभी किसी से भेदभाव नहीं करते यह इन्सान ही है जो दूसरों के लियें खढे खोदते हैं और एक दिन खुद उसमें गिर जाते हैं नेक इंसान बनने के लिए वैसी ही कोशिश करो जैसी शीशे के सामने खूबसूरत दिखने के लियें करते हो महंगे जूते हमेशा वह लोग खरीदते हैं जिनके पैरों में बहुत कम चलना लिखा रहता है जिंदगी और समय हमें सिखाते हैं जिंदगी की कीमत क्या है दोनों की कीमत समझो और कर्म सुधरो क्योंकि ऊपर वाला इन्सान के सिर्फ कर्म देखता है और कर्म सुधारने के लियें अच्छे मार्गदर्शक की जरूरत होती है और अच्छे मार्गदर्शक के रूप में हमारे आध्यात्मिक गुरु सतगुरु देव धर्म कर्म भजन सत्संग यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से हमारे सारे जीवन का कायाकल्प कर देते हैं ईश्वर हमें सुधारने का अवसर देते हैं जो समझा वह सफल हो गया और नादान सदैव भवर में फंसे रहते हैं।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.