20 August 2026

किन्नर समाज को सम्मान देने के उद्देश्य से गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा शीघ्र बनायेगा तीन महामंडलेश्वर अध्यक्ष संजीवन नाथ महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 28 मार्च 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े की हुई बैठक में सर्व सहमति से अखाड़े की किन्नर प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्णय लिया साथ ही अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि अखाड़ा किन्नर साध्वी संजना महाराज तथा साध्वी सौम्या महाराज साध्वी अमरजीत महाराज को अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर विभूषित कर उनकी तपस्या एवं साधना के अनुसार उन्हें सम्मान देने का प्रयास करेगा साथ ही अखाड़ा सवा लाख सदस्य बनाये जाने के लक्ष्य की और दिन प्रतिदिन कदम बढ़ाये चले जा रहा है अखाड़े का लक्ष्य तपस्वी साधु संत ऋषि मुनियों को एक मंच पर एकत्रित कर यथा समय उन्हें सम्मान देने का है गुरु श्री गोरखनाथ भगवान के बताये मार्ग पर चलते हुए धर्म समाज के आस्थावान लोगों को समाज के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरुक कर सनातन तथा धर्म की अलख जगाने का हम सब का एक मामूली सा प्रयास है आओ हम सब मिलकर गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के अभियान में शामिल होकर सनातन एवं धर्म संस्कृति के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.