19 August 2026

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के सौजन्य से भागीरथ महोत्सव मेला 2025 का शुभारंभ भव्य व दिव्य सुंदर कांड पाठ के आयोजन से हुआ। 

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

 

हरिद्वार भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के सौजन्य से भारतीय संस्कृति व धरोहर को बढ़ावा देने तथा बच्चों व कलाकारों को भव्य सांस्कृतिक मंच प्रदान करने हेतु भागीरथ महोत्सव मेला 2025( 29 मार्च से 30 अप्रैल 2025) का शुभारंभ 29 मार्च दिन शनिवार(शनि आमवस्या )को भव्य व दिव्य सुंदर कांड पाठ के आयोजन से हुआ। 

सुंदर कांड मे टीम भागीरथ सपरिवार शामिल हुई। सुंदर कांड पाठ मे स्थानीय निवासियो सहित गणमान्य व्यक्तित्व की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तरफ से सभी सम्मानित हरिद्वार वासियों व निकट गांव के निवासियों ,उनके रिश्तेदारों, वरिष्ठ व गणमान्य तथा माननीय जनप्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन के सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों , सम्मानित पत्रकार बंधुओ का मेले कें शुभारंभ अवसर पर मेले के प्रांगण मे हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।

हरिद्वार वासियों के लिए खुशखबरी मेला महोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के कडी मे 30 अप्रैल दिन रविवार रात्रि 08:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकार इण्डिंयन आइडिल आकाश नागर जी की आकर्षक व शानदार प्रस्तुति रहेगी।

समिति के अध्यक्ष श्री मनोज मोहन यादव जी ने बताया कि भागीरथ महोत्सव मेले के मुख्य आकर्षण 150 फिट का भव्य स्वागत द्वार, भव्य सांस्कृतिक मंच, विभिन्न तरह के सेल्फी जोन विभिन्न तरह के आकर्षक झूले, ( स्टाराइकिंग,कार, रिवालविंग टावर, रेंजर झूला, बड़ी नाव, टोरा -टोरा, ऐरोप्लेन, ड्रैगन, चाईना बांउसी, वाटर बोट ,) मौत का कुंआ , सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप मे स्थानीय बच्चों व कलाकारो सहित लोकप्रिय बाहरी कलाकारो की प्रस्तुति रहेगी।

मिस्टर व मिस हरिद्वार प्रतियोगिता, बाडी वेल्डिंग का कम्पटीशन और बहुत कुछ आकर्षण रहेगा।

मेले मे सुरक्षा की दृष्टिकोण से 30 से 40 सुरक्षा गार्ड, लगभग 80 सी सी टीवी कैमरे, आग से बचाव के उपकरण व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये गये है।

सभी से निवेदन कि मेले मे पधार कर मेले का आनन्द ले।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.