19 August 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में मां चामुंण्डा देवी के भक्तों की आस्था पर एक बार फिर चोट

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (रिपोर्ट मनोज कुमार)30 मार्च 2025 को मां चामुंडा देवी जाने वाली कलश यात्रा हर की पैड़ी से शुरू होकर बिलेश्वर पहुंची जहां पहले से ही मौजूद वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी ने बिलकेश्वर मार्ग पर ही कलश यात्रा को रोक दिया तथा वन डिप्टी रेंजर जीपी बहुगुणा ने चामुंडा जा रहा कलश भक्तों के हाथों से लेकर बिलकेश्वर मंदिर में चढ़ा दिया जिसे मां चामुंडा देवी के भक्तों ने आस्था पर चोट बताया प्राचीन मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के सचिव सुनील शर्मा ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस कथित व्यवहार के लियें वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कड़े शब्दों में निंदा की तथा भक्तों ने उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मां चामुंडा देवी के भक्तों की आस्था को देखते हुए भक्तों को मां चामुंडा देवी जाने की अनुमति तथा भंडारे किये जाने की अनुमति दिये जाने की मांग करते हुए उत्तराखंड सरकार से अनुरोध किया है मां चामुंडा देवी के भक्तों की आस्था पर भविष्य में इस प्रकार से प्रहार ना किया जाये जिस देश में सनातन तथा धर्म का डंका पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां हिंदुत्व की आस्था पर इस प्रकार का प्रहार भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा श्री विजय पांडे हेलो पंडित सुनील शर्मा पं अधीर कौशिक श्री विजय पांडे अजय जयस रोहित रामपाल शिबू रोहित सुनील रूपेश निखिल सोनू निक्कू अमन संदीप नाथ हर्ष शर्मा संदीप नाथ जग्गू सैंटी रूपेश निखिल सोनू निक्कू अमन रामपाल रोहित सहित भारी संख्या में मां चामुंडा देवी के भक्त उपस्थित थे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.