18 August 2026

जगजीतपुर में हुआ, केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन 

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

*** ग्राहकों को मिलेगा, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग के साथ लाकर्स की सुविधा

 

हरिद्वार। आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुर्णतया कंम्पयूटरीकृत केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन जगजीतपुर, कनखल में किया गया। बताया गया कि बैंक में ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, होम लोन, गोल्ड लोन, वाहन लोन एवं सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। वहीं पहले दिन से ही लाकर्स की सुविधा भी प्रदान की गई। नीश्चित तौर पर स्थानीय निवासियों को इसका लाभ होगा।‌ इस मौके शाखा प्रबंधक मयंक तिवारी ने कहा कि हरिद्वार शहर में केनरा बैंक की नौवीं शाखा का उद्घाटन किया गया है। इस शाखा में ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, हाउसिंग लोन, लॉकर्स, डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ जनरल मैनेजर आरके सिंह, असिस्टेंट जनरल मैनेजर एसवीके रेड्डी, डिविजनल मैनेजर, अनिमेष ध्यानी, डिविजनल मैनेजर मधुबाला सोलंकी सहित अन्य बैंकिंग अधिकारी एवं स्टाफ कर्मचारी राजगोपाल, मीनाक्षी, सहित अन्य अधिकारी व असिस्टेंट मैनेजर लक्ष्मीचंद, रिजनल आफिस मैनेजर विपिन, साक्षी, सुमित, राहुल खुराना सहित अन्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.