भगीरथ जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित छठवे दिन के उद्घाटन समारोह मे उमड़ा जनसैलाब-मनोज यादव
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 4 अप्रैल 2025,दशहरा मैदान पीठ बाजार सेक्टर 4 भेल हरिद्वार के छठवें दिन मुख्य अतिथि शिवालिक नगर पालिका परिषद के पार्षद राजकुमार यादव ,रमेश पाठक अनिल कुमार राणा राधेश्याम कुशवाहा ,श्रीमती ब्रजलेश व सभासद प्रतिनिधि चन्द्रभान, श्रमिक नेता सौरभ त्यागी, अध्यक्ष मनोज यादव सचिव परमाल उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला , आशीष शुक्ल , शिव नारायण शर्मा संतोष साहु ने टीम भागीरथ के साथ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर व माला पहनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की।
 
टीम भागीरथ ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कड़ी मे स्थानीय कलाकारों व बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गयी।मेले के छठवें दिन काफी भीड़ रही।मेला परिसर विभिन्न तरह के झूले व दुकानो से भर गया।मेले मे सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है।मेले का उद्देश्य सांस्कृतिक मंच व अन्य माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक व धरोहर को बढावा देना।

