17 August 2026

भागीरथ महोत्सव मेले का मा.विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया-मनोज यादव

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार भागीरथ महोत्सव मेला 2025 दशहरा मैदान पीठ बाजार भेल हरिद्वार आठवें दिन अपने चरम पर। दर्शकों की भारी भीड़।

 

भागीरथ महोत्सव मेला सांस्कृतिक व कलात्मक गतिविधियों को बढावा देने के लिए सांस्कृतिक मंच प्रदान किया है।

माननीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक राकेश चौहान व अध्यक्ष मनोज यादव जी व टीम भागीरथ के सदस्य कुंज भसीन जी ने माननीय विधायक जी का स्वागत व सम्मान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अनु चौबे जी के मार्गदर्शन मे तैयार बच्चो द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया।

अध्यक्ष मनोज यादव जी ने बताया कि हरिद्वार वासियों के लिए 11 अप्रैल को पंजाबी व हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व 20 अप्रैल को भोजपुरी नाइटस व अन्य आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

मेला आयोजन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों व बच्चों के हुनर को बढावा देने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.