17 August 2026

भगवान राम के आदर्शो, शिक्षाओं को याद दिलाता है; रामनवमी: अमित भारद्वाज 

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

*** रामजन्म के उपलक्ष्य में ऑक्टॉल होटल ग्रैंड शिवा में भंडारे का आयोजन

 

हरिद्वार। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में भगवान राम की पूजा अर्चना की जा रही है। भक्तों के लिए जगह -जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में ऑक्टॉल होटल ग्रैंड शिवा के प्रबंधक अमित भारद्वाज की ओर से होटल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर रामनाम का गुणगान किया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं होटल व्यवसाई अमित भारद्वाज ने कहा कि भगवान राम करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र है। इसीलिए हिंदू धर्म में रामनवमी एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम के आदर्शों और शिक्षाओं को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आती है, और इस दिन भगवान राम के जन्म की खुशी में भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। अमित भारद्वाज ने कहा कि रामायण में भगवान राम के जीवन और आदर्शों का वर्णन है, जो लोगों को सत्य, नैतिकता और भक्ति का जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। अयोध्या ही नहीं पूरे विश्व में भगवान राम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम के जैसा पुत्र ,भाई, मित्र और विधाता दूसरा नहीं है। रामनवमी का दिन सभी सनातनियों के लिए विशेष है। इसी को ध्यान में रखते हुए होटल के कर्मचारियों के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.