भागवत परिवार के अध्यक्ष चुनाव मे लोकप्रिय कुलवंत सिंह चड्डा को भागवत परिवार का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया-डॉ.विशाल गर्ग
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार (प्रवेश बिंदल) राष्ट्रीय भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज पांच संयोजको के पैनल व मुख्य अतिथि की देखरेख मे हुआ जिसमे सर्व सम्मति से राष्ट्रीय भागवत परिवार का अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ.विशाल गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर शुभकामनाए व बधाई दी बीजेपी की रीता चमोली ने भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कुलवंत सिंह चड्डा को ढेर सारी शुभकामनाए व बधाई दी।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.विशाल गर्ग ने रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कहा कि भगवान राम की महिमा बड़ी ही अपरम्पार है जिसने सच्चे हृदय से भगवान राम का नाम भजा वह भवसागर पार हो गया इस संपूर्ण सृष्टि में भगवान राम विद्यमान है भगवान राम इस सृष्टि के कण-कण में समाये हुए हैं भगवान राम कहां नहीं है राम मेरे हृदय में राम तुम्हारे हृदय में राम जल में राम इस संपूर्ण सृष्टि में राम व्याप्त है साधु संत ऋषि मुनी सतगुरु देव के रूप में हमारा मार्गदर्शन कर हमारे जीवन का कायाकल्प कर देते हैं और पलक झपकते ही उंगली पड़कर हमें भवसागर पार करा देते हैं।
उन्होने कुलवंत सिंह चड्डा को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाए व बधाई दी।उन्होने कहा कि चड्डा जी ने अपने पहले कार्यकाल मे भी अनेक सामाजिक राजनैतिक कार्य कराए है और आगे भी कराते रहेगे।हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
इस अवसर पर बोलते हुए नवनियुक्त भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा ने रामनवमी की सभी देशवासियो को हार्दिक शुभकामनाए व बधाई दी उन्होने कहा राम ही मूरत राम ही सूरत तुझ में राम मुझ में राम पीड़ा भी राम मरहम भी राम और राम करे उपचार रे इस सम्पूर्ण सृष्टि के कण कण में भगवान राम का वास है राम नाम की महिमा का गुणगान करने से मानव जीवन सार्थक हो जाता है जिसके हृदय में भगवान राम समाये हुए हैं उसके जीवन का उध्दार हो जाता है राम नाम की महिमा हमारा उद्धार करने वाली इस सृष्टि में व्याप्त पावन युक्ति है और इसी शब्द में मुक्ति का भी मार्ग छिपा है।
उन्होने कहा कि भागवत परिवार सुभाषनगर के सदस्यो ने मुझे दोबारा अध्यक्ष बनाकर जो उपकार किया है मे सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करता हूं तथा मे राष्ट्रीय भागवत परिवार को बुलंदियो तक पहुंचाने का काम करुंगा।

राष्ट्रीय भागवत परिवार चुनाव मे अनेक सदस्यो ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से कुलवंत सिंह चड्ढा ,लोकेश कुमार,मनीराम,प्रवेश कुमार बिंदल,संजय कुमार विष्णु लोक कॉलोनी,विकास गोयल, संजय कुमार ब्रह्मपुरी,विपिन ठाकुर,अंकुर गर्ग,सुनील कुमार,श्रीमती चंद्रकांता,रवि चौहान,अनिल मिश्रा,श्रीमती सरिता नेगी,श्रीमती नंदनी,श्रीमती बबली,श्रीमती राशि,श्रीमती किरण,श्रीमती मंजू,श्रीमती नीलम चौधरी, श्रीमती संजना राय,श्रीमती सरिता भारद्वाज,श्रीमती पूनम,श्रीमती लक्ष्मी भदोरिया,श्रीमती राखी चौहान श्रीमती ममता तिवारी,श्रीमती श्वेता गोयल,सचिन चौधरी,श्रीमती रीना शर्मा,श्रीमती रीता चमोली,श्रीमती मनु रावत,श्रीमती मंजू नौटियाल,अंकित चौधरी,जगदीश रावत,गिरवर सिंह, बाबूराम,श्रीमती अनुराधा त्रिवेदी,शोभित मिश्रा,अनिल नायक,रवि कुमार,श्रीमती चेतन,श्रीमती पूनम मिश्रा,श्रीमती सुधा दुबे,श्रीमती सरोज पंडित,श्रीमती महेश्वरी देवी,विजय कुमार,सुनील कुमार विष्णु लोक कॉलोनी, राकेश कुमार, अंकित कुमार,श्रीमती दीप्ति रजवार खटीमा,दिनेश ढेक चंपावत,श्रीमती अंजलि जोशी अल्मोड़ा,कुमारी डॉली चौहान जसपुर,श्रीमती सुधा शर्मा जी काशीपुर,श्रीमती वंदना आर्य अल्मोड़ा,श्रीमती सरस्वती जी कोटद्वार,श्रीमती मनोरमा जी कोटद्वार,श्रीमती हंस लता कोटद्वार, श्रीमती दिया सिंह उधम सिंह नगर,मयंक सिंह जसपुर,श्रीमती संध्या शुक्ला,श्रीमती नीतू बिष्ट,विशेष सैनी,श्रीमती प्रमिला,श्रीमती पूनम चौहान, श्रीमती सुषमा शर्मा,श्रीमती शांति पटेल,श्रीमती शकुंतला, अंशुल मुखिया,श्रीमती कल्पना कुशवाह,श्रीमती अंजू रावत, श्रीमती शुभ लक्ष्मी,श्रीमती शालू यादव,श्रीमती नीति शर्मा, श्रीमती शर्मिला बगवाड़ी,डॉक्टर विशाल गर्ग, डॉक्टर संजय पालीवाल,श्रीमती रजनी वर्मा,श्रीमती मोनिका यादव,आदि उपस्थित रहे।

