16 August 2026

आत्मविश्वास और ज्ञान मनुष्य को बुलंदियों पर पहुंचा सकता है और गुरु का बताया मार्ग उसके सौभाग्य का उदय कर सकता है श्री श्री आनंदमयी साधना मां

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 10 अप्रैल 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) कनखल दक्ष रोड स्थित श्री माधव आश्रम श्री श्री आनंदमई मां कविता आश्रम में अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्री श्री आनंदमयी साधना मां ने कहा आत्मविश्वास और ज्ञान के बल पर मनुष्य अपने जीवन की बुलंदियों के शिखर पर पहुंच सकता है किंतु मन में धैर्य और चित् में कर्तव्य निर्वहन और अपना लक्ष्य साधना होता है यही मनुष्य जीवन की साधना है जिसने अपने लक्ष्य को साध लिया हो उसका व्यक्तित्व निखर जाता है और उसके भाग्य के सूर्य का उदय हो जाता है उसके मन मस्तिष्क से अंधकार दूर हो जाता है किंतु इस सब मे ईश्वर की आस्था उसका पथ बन जाती है भगवान श्री हरि में आस्था होना भाग्य की बात है और हरि भजन के पथ पर चलना सौभाग्य की बात है और गुरु बताये मार्ग पर चलना परम सौभाग्य की बात है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.