16 August 2026

गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े द्वारा उत्तराखंड की विशाल 1100 सौ गाय माता के पालन पोषण की क्षमता वाली गौशाला स्थापित करने का कार्य प्रगति की और अग्रसर

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 11 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के तत्वाधान में गौ माता के संरक्षण हेतु 1100सौ गाय से भी अधिक क्षमता वाली गौशाला का निर्माण अखाड़े की नाथ गो माता सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय योजना मंत्री महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अजय गिरी विमलानंद जी महाराज के पावन सानिध्य तथा संरक्षण में यथा शीघ्र लोकार्पित होने की दिशा की और अग्रसर है अखाड़े के अध्यक्ष सभापति श्री संजीवन नाथ जी महाराज ने बताया गाय माता के उदर में सृष्टि के सभी देवी देवताओं का वास है हमारे धर्म उदासीनता के चलते गाय माता को लोग खुला छोड़ देते हैं जो चोटिल हो जाती है बीमार हो जाती है घायल हो जाती है ऐसी सभी गाय माता का संरक्षण हमारे अखाड़े द्वारा स्थापित गौशाला में किया जायेगा महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अनिल कृष्ण महाराज ने कहा हमारा उद्देश्य गाय माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देना गाय माता की रक्षा व सुरक्षा करना गौ सेवकों को निशुल्क सहायता गौ ह्त्या रोकना आदि अनेक कार्य अखाड़े की गौशाला द्वारा संचालित किये जायेंगे आज भारत को देश में गौ माता के संरक्षण हेतु गो पुत्रों की परम आवश्यकता है जो धरती पर साक्षात देवत्व लेकर उतरी गाय माता का संरक्षण तथा रक्षा कर सके ताकि दूसरे धर्म के लोग हमारी पूजनीय वंदनीय गाय माता को पुत्र की तरह रक्षित कर सके।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.