ज्वालापुर में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा गठित मंडी कुएं वाली जामा मस्जिद की नई प्रबंधक समिति का भव्य स्वागत

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 11 फरवरी 2026। ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा ज्वालापुर स्थित मंडी कुएं वाली जामा मस्जिद की नई प्रबंधक समिति के गठन पर अध्यक्ष अनवर अहमद सहित समिति के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर तौफिक अहमद, सारिक खान, यासीन अंसारी, सरफराज अली अंसारी, गिलमाने रसूल, अकरम इस्लामुद्दीन, अरमान अंसारी, नासिर अंसारी तथा फुरकान अंसारी को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।

 

हाजी जमशेद खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा गठित नई कमेटी का सभी को स्वागत करना चाहिए। मंडी की जामा मस्जिद क्षेत्र की एक प्रमुख और ऐतिहासिक इबादतगाह है, जिसके सुचारू संचालन के लिए एक मजबूत एवं जिम्मेदार टीम की आवश्यकता थी। उन्होंने सभी लोगों से नई कमेटी को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

नव नियुक्त अध्यक्ष अनवर अहमद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। मस्जिद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना, साफ-सफाई बनाए रखना और अनुशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कमेटी सदस्य फुरकान अंसारी ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है और यहां आने वाले नमाजियों को नमाज अदा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि नमाजियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही आसपास के लोगों से भी आग्रह किया जाएगा कि वे पांचों वक्त मस्जिद में आकर नमाज अदा करें।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई प्रबंधक समिति को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मोके हाजी मुकर्रम गुज्जर, नौशाद मंसूरी ,नसीम,शोकीन, सलीम अब्बासी, शहनवाज अब्बासी,जैनूल अंसारी,अकिब मंसूरी,सकूने नज़र,नोशाद हाजी मुनफैत अंसारी,सरफराज आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.