3 October 2026

नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में बोर्ड बैठक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

विज्ञापन

हरिद्वार दिनांक 31/03/2026 को नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में बोर्ड बैठक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अधिशासी अधिकारी तारीख खान, पालिका के समस्त सभासदगण एवं पालिका स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बोर्ड बैठक में मुख्यतः वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, निर्माण सम्बन्धी कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिसके अन्तर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्य हेतु अनुमानित 47 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

 

इसके अतिरिक्त 241 प्रस्ताव जनहित में पारित किए गए हैं। बैठक में सभी प्रस्ताव सभी सभासदों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित हुए।

बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथीन के प्रतिबंध, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पथ प्रकाश, संपूर्ण स्वच्छता को लेकर विशेष योजना बनाकर उसे सख्ती से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित पालिका अध्यक्ष द्वारा एवं सभी सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा पालिका के 02 सभासदों के परिजनों के देहांत पर दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सभासदों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

बैठक में सभासद वीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, नूतन बर्मा, हरिओम, शीतल पुंडीर, बृजलेश , अमरदीप सिंह, डॉ राजकुमार, राधेश्याम कुशवाहा , रमेश पाठक, अरुणा देवी , गरिमा सिंह , दीपक नौटियाल सहित सभी सभासद व पालिका कर्मी लेखा लिपिक अमित अग्रवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक रजत मित्तल, कनिष्ठ सहायक सचिन कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.