वरिष्ठ वकील कुलवंत सिंह चौहान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोनीत फैली खुशी की लहर
वरिष्ठ वकील कुलवंत सिंह चौहान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोनीत फैली खुशी की लहर
हरिद्वार,वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
 
लक्सर स्थित एक होटल सभागार में आयोजित आवश्यक बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है। देश की आजादी से पूर्व से लेकर वर्तमान राजनैतिक,सामाजिक, आर्थिक व न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज योगदान प्रदान कर रहा है। प्रत्येक अधिवक्ता को वादकारी के हितों और न्यायपालिका के सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। नवमनोनित जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि एक अधिवक्ता के रूप समाज के प्रति अपने दायित्वों के साथ परिषद के उद्देश्य सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। प्रत्येक अधिवक्ता साथी के साथ मिलकर संगठन की मजबूती और समाज में संगठन की उपयोगिता सिद्धि के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राठौर व संचालन किया।
हरिद्वार जिला इकाई में अध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह चौहान,उपाध्यक्ष प्रियंका, सुभाष वर्मा,महेश चौहान,महामंत्री विनित कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, मंत्री पद पर जागेश्वर, पंकज,ओमकुमार मनोनीत किए गए। जबकि महिला जिला प्रमुख निधि शर्मा,सह महिला प्रमुख सीमा की घोषणा की गई है।
बैठक में स्टेट बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य हिमानी बोरा,प्रवीण कुमार,उदयपाल पंवार,अमरीश कुमार, शिवानी बैंसला,सुशील सिंघल तोषी चौहान,व दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।
भूपेंद्र चौहान

