18 August 2026

कुलवंत सिंह चौहान को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया जाना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है- प्रियव्रत

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार। वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कुलवंत सिंह चौहान को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है जिससे संपूर्ण हरिद्वार में खुशी की लहर फैल गई है
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि”अत्यंत हर्ष का विषय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कुलवंत सिंह चौहान जी को अखिल भारतीय’ अधिवक्ता परिषद’ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।आपकी संगठन-निष्ठा, विधिक ज्ञान और न्याय-जगत में समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में परिषद नई ऊंचाइयां छुएगी और राष्ट्र-हित में अधिवक्ताओं की भूमिका और सशक्त होगी।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा कि आपके यशस्वी नेतृत्व, संगठन-क्षमता एवं राष्ट्र-धर्म के प्रति अगाध निष्ठा को देखते हुए आपको अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया जाना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।न्याय, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित अधिवक्ता परिषद की कमान अब सशक्त हाथों में। श्री कुलवंत सिंह चौहान जी को अखिल भारतीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई। आपका नेतृत्व अधिवक्ता समाज को नई दिशा देगा।” इस अवसर पर पवन चौहान आदि स्थित रहे

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.